लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतज़ार कर रहे प्रतिभागियों के लिए अच्छी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में जल्द ही आंगनबाड़ी सहायिका एवं कार्यकर्ता के 50,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होने वाली है। जिसके लिए नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी होने वाला है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने रिक्त पदों को चिन्हित कर लिया है और उत्तर प्रदेश सरकार ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। ऐसे में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए नवंबर माह की शुरूआत या फिर आखिर में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, इन पदों पर भर्ती 02 चरणों में होगी। जिसके तहत पहले चरण में आगामी छह माह के भीतर 20,000 पद भरे जाएंगे। वहीं शेष 30,000 पदों पर अगले एक साल के अंदर भरे जाने है।
बता दे कि, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 1,89,836 पद प्रस्तावित हैं। जिनमें से 50,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं, ऐसे में इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। एक बार भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लेकर आवेदन, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया संबंधी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।
संबंधित भर्ती के संबंध में लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपी बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर नज़र बनाए रखें। इधर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में लोकसभा चुनावों से पहले शिक्षकों की भी बड़े पैमाने पर भर्ती हो सकती है।
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft