जॉब. भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके अनुसार ऑफिसर एवं असिस्टेंट मैनेजर के 303 रिक्त पद भरे जाएंगे। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2022 को शुरू होकर 18 अप्रैल 2022 को खत्म होगी।
परीक्षा होगी आयोजित
इस साल आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा 28 मई से 6 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी। कुल 303 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें ऑफिसर ग्रेट बी जनरल के 238, ऑफीसर ग्रेड बी DEPR के 31, ऑफिसर ग्रेड बी DSIM के 25, असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा के 6 औक असिस्टेंट मैनेजर प्रोटोकाल एड सिक्योरिटी के 3 पद भरे जाने है।
योग्यता
इन पदों के लिए ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ कुछ कार्य अनुभव भी मांगे गए हैं। जिसकी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है।
आयु सीमा
आरबीआई ग्रेड बी पदों के लिए 21 से 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी
ग्रेड बी ऑफीसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 55200 महीने सैलरी दी जाएगी। वहीं डीपीआर ऑफिसर पदों के लिए 44500 प्रति महीना सैलरी निर्धारित की गई है।
आवेदन करने का तरीका
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाना पड़ेगा। इसके बाद अपॉर्चुनिटी टैब पर जाकर ग्रेड बी भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर ऑनलाइन जमा कर दें।
साइबर अपराधियों की नई चुनौती, बोर्ड परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर कर रहे ठगी, रहे सतर्क
ACB-EOW का कई ठिकानों पर छापा, सीपीआई के बड़े नेताओं के ठिकानों पर चल रही जांच, पढ़े पूरी खबर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft