Friday ,October 18, 2024
होमयूथ एंड कॅरियरउत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का मौका, इलाहाबाद हाई कोर्ट में 411 पदों पर निकली भर्तियां...

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का मौका, इलाहाबाद हाई कोर्ट में 411 पदों पर निकली भर्तियां

 Newsbaji  |  Mar 31, 2022 09:01 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

उत्तर प्रदेश. इलाहाबाद हाई कोर्ट में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए डाक्यूमेंट्स के सबमिशन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आयोजित कराई गई सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 और कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2021 में सफलता प्राप्त की है। वह अब कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन 1 अप्रैल 2022 से लेकर 6 अप्रैल 2022 तक होगा। रिव्यू ऑफिसर के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 1 अप्रैल, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए 2 से 6 अप्रैल तक और कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए 6 अप्रैल 2022 को किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज
सभी उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होने के लिए 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा की मार्कशीट और सर्टिफिकेट के अलावा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और पहले व दूसरे स्टेप की परीक्षा के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर आना होगा।

भर्ती की प्रक्रिया
भर्ती अभियान के तहत समीक्षा अधिकारी के 46 पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के 350 पद और कंप्यूटर असिस्टेंट के 15 खाली पदों पर नियुक्ति होनी है। जिसके लिए सारी प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा।

आखिर कब होगी लिखित परीक्षा?
बता दे कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर से लेकर के 21 दिसंबर 2022 तक करने का आयोजन किया गया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft