Friday ,October 18, 2024
होमयूथ एंड कॅरियरडाक विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्तियां, जल्द करें अप्लाई...

डाक विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, 40 हजार से अधिक पदों पर होनी है भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

 Newsbaji  |  Feb 15, 2023 02:17 PM  | 
Last Updated : Feb 15, 2023 02:22 PM
डाक विभाग में नौकरियां
डाक विभाग में नौकरियां

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो यह खबर अच्छी है। भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ, ब्रांच पोस्ट मास्टर , असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक के 40 हजार 889 पदों पर भर्तियां होने जा रही है।

इसके लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। आवेदन करने के लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन दसवीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

पदों की जानकारी

उत्तर प्रदेश - 7987 पद
तमिलनाडु - 3167 पद
कर्नाटक - 3036 पद
महाराष्ट्र - 2508 पद
आंध्र प्रदेश - 2480 पद
केरल - 2462 पद
पश्चिम बंगाल - 2127 पद
गुजरात - 2017 पद
मध्य प्रदेश - 1841 पद
राजस्थान - 1684 पद
छत्तीसगढ़ - 1593 पद
झारखंड - 1590 पद
बिहार - 1461 पद
ओडिशा - 1382 पद
तेलंगाना -1266 पद
उत्तराखंड - 889 पद
पंजाब - 766 पद
हिमाचल प्रदेश - 603 पद
असम - 407 पद
हरियाणा - 354 पद
जम्मू-कश्मीर -300 पद
दिल्ली - 46 पद

योग्यता
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होना जरुरी है।

आयु 
डाक विभाग की भर्ती परीक्षा में 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

वेतमान
इस भर्ती प्रक्रिया में पास होने पर उम्मीदवार को हर महीने 10 हजार रुपए से लेकर 29 हजार रुपए से अधिक सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
मिली जानकारी के अनुसार, 40 हजार से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन 10वीं क्लास में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में आवेदन के 2 सप्ताह में ही इंडियन पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती का रिजल्ट आने की संभावना है। हालांकि, उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया के बाद ही फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी।

अप्लाई करने का तारीका
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर दिए गए Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। शैक्षणिक आदि सभी दस्तावेज को अपलोड कर दें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft