Friday ,October 18, 2024
होमयूथ एंड कॅरियरघर बैठे बच्चों ने मनाई पिकनिक, देखे जू के जानवर...

घर बैठे बच्चों ने मनाई पिकनिक, देखे जू के जानवर

 Newsbaji  |  Mar 06, 2022 01:46 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:11 PM

भिलाई। पिकनिक का नाम सुनते ही किसी गार्डन, पहाड़ या किसी प्राकृतिक स्थल का नज़ारा सामने आता है। लेकिन माइलस्टोन अकादमी ने स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए अनोखी पिकनिक का आयोजन किया। स्कूल के पीजी-1 से यूकेजी तक के बच्चों ने घर में बैठकर ही पिकनिक मन ली। यही नहीं बच्चों ने जू की विजिट भी की।

माइलस्टोन अकेडमी द्वारा स्कूल में पीजी-1 से यूकेजी के बच्चों के लिए पिकनिक का यूनिक आईडिया निकला। दरअसल कोरोना के कारण बच्चों में फिजिकल एक्टिविटीज कम हो गए थे। इसे देखते हुए माइल स्टोन अकेडमी द्वारा लगातार वर्चुअल माध्यम से फिजिकल एक्टिविटीज कराई जा रही है। इसी के तहत ऑनलाइन पिकनिक का आयोजन कराया गया।

बच्चों ने गए गीत, किया डांस
पिकनिक में दौरान बच्चों को पिकनिक सारा सामान लेकर बैठने को कहा गया। इसके लिए बच्चों को घर के कमरे के बजाय घर के आंगन, गार्डन व टैरेस में बैठाया गया। यहां शिक्षिकाओं ने दिशा निर्देश दिए। इसके अनुसार बच्चों ने घर बैठे पिकनिक मनाया। इस दौरान अलग अलग गेम भी हुए साथ ही बच्चों को इंटरटेन भी किया गया। बच्चों ने अलग अलग प्रकार के स्नैक्स का भी मजा लिया।

देखे जू के जानवर
पिकनिक के दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को मैत्रीबाग व जू विजिट का भी प्लान बनाया था। इसके लिए दो शिक्षिकाएं मैत्रीबाग पहुंची और वहां से लाइव मैत्रीबाग दिखाया। माइल स्टोन अकेडमी में बैठ शिक्षिकाओं ने मैनेज करते हुए सभी बच्चों को घर बैठे मैत्री बाग के साथ ही जू के जानवरों से भी मिलाया। यही नहीं इस दौरान एक एक जानवर व पक्षियों की प्रजाति व उनकी विशेषताओं से भी बच्चों को अवगत कराया गया। इसके बाद बच्चों को विभिन्न जानवरों के चित्र बनाकर दिखाए गए और उन्हें पहचानने का टास्क दिया गया।

बच्चों को मिला सीखने का अवसर
माइलस्टोन अकेडमी की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नन्हें बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। घर बैठे पिकनिक व मैत्रीबाग का विजिट कर बच्चों में अलग ही खुशी दिखी। कोरोना के कारण इतने सारे बच्चों को एक साथ मैत्रीबाग ले जाना संभव नहीं था इसे देखते हुए हमारी टीम ने बेस्ट आईडिया सोचा। इसके कारण बच्चो को घर बैठे पिकनिक के साथ ही जू विजिट का भी मौका मिल गया।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft