Friday ,October 18, 2024
होमयूथ एंड कॅरियरITI में बंपर भर्तियां, 400 पदों के लिए प्रशिक्षण अधिकारियों का होगा चयन, जारी होने वाला है विज्ञापन...

ITI में बंपर भर्तियां, 400 पदों के लिए प्रशिक्षण अधिकारियों का होगा चयन, जारी होने वाला है विज्ञापन

 Newsbaji  |  Jan 11, 2023 10:20 AM  | 
Last Updated : Jan 11, 2023 10:20 AM
अभ्यार्थियों को उम्मीद
अभ्यार्थियों को उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है। इसके लिए शासन ने अनुमति दे दी है।
जानकारी के अनुसार, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा मंगलवार को संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण को इन पदों पर सीधी भर्ती की सहमति दे दी है। इसके साथ ही जल्द ही भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ITI संस्थानों से जानकारी भी मांगी गई है। 

बता दें कि, ITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के एक साथ 400 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पहली बार होगी। इससे बेरोजगार युवाओं को अवसर मिलेगा। इधर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 210 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए प्रदेशभर से 01 लाख 82 हजार आवेदन पत्र आए हैं। सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को आयोजित होना है। 210 पदों के लिए 3150 उम्मीदवार चुने जाने है जो मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। इसके आधार पर चयन होगा। 

उधर, CGPSC द्वारा सिविल जज के 48 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। अभी आवेदन मंगाए गए हैं। 26 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन चरणों में होनी। चयनित उम्मीदवारों के साक्षात्कार होंगे। इसके आधार पर मुख्य चयन सूची जारी की जाएगी।

आरक्षण विवाद ने फसाया
इधर आरक्षण विवाद के चलते राज्य में भर्ती होने वाले पदों का आरक्षण रोस्टर अभी तय नहीं हुआ है। इसके चलते कई विभाग अपने भर्ती की प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं। व्यापमं के पास भी 20 से अधिक विभागों ने भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा है। ताकि परीक्षा करा कर चयन किया जा सकें। लेकिन आरक्षण विवाद के चलते मामला उलझता जा रहा है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft