Friday ,October 18, 2024
होमयूथ एंड कॅरियरनौकरी के लिए निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा सेलेक्शन, BHEL ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती...

नौकरी के लिए निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा दिए होगा सेलेक्शन, BHEL ने निकाली विभिन्न पदों पर भर्ती

 Newsbaji  |  Mar 07, 2022 01:11 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:11 PM

यूथ एंड कॅरियर, सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), झांसी ने विभिन्न ट्रेडों के लिए तकनीशियन / ग्रेजुएट अपरेंटिस के पदों पर भर्ती (BHEL Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BHEL की आधिकारिक वेबसाइट jhs.bhel.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 15 पदों पर भर्ती किया जाना है।
साथ ही इसके अलावा उम्मीदवार सीधे लिंक https://jhs.bhel.com/apps/tech_appr_recr पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही लिंक https://jhs.bhel.com/docs/Advertisement_Tech%20&%20Grad%20 के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। इस भर्ती की प्रक्रिया के तहत कुल 15 पदों को भरा जाएगा।
BHEL Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 03 मार्च 2022
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2022
खाले पदों का विवरण इस तरह से है।
तकनीशियन / ग्रेजुएट अपरेंटिस-15
इलेक्ट्रिकल-03
मैकेनिकल-04
इलेक्ट्रॉनिक्स-03
इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल-01
सिविल -01
कंप्यूटर एप्लीकेशन-02
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट और सचिवीय / अभ्यास -01
पदों के तहत योग्यता के मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित डिप्लोमा / डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 साल से कम और 27 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।
जाने कैसी होगी चयन की प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन हाईस्कूल, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मैरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर मुहिया करा दी जाएगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft