Friday ,October 18, 2024
होमयूथ एंड कॅरियरUPPSC में किसान पुत्र ने 37वां स्थान हासिल किया, राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2020 में हुआ चयन...

UPPSC में किसान पुत्र ने 37वां स्थान हासिल किया, राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2020 में हुआ चयन

 Newsbaji  |  May 25, 2022 08:49 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

बाराबंकी। कृषि निदेशालय प्राविधिक सहायक के पद पर कार्यरत जनपद बाराबंकी के युवा ने उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 में 37वां स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश में 458 अभ्यर्थियों का चयन आयोग द्वारा किया गया है। जिसमे जनपद के अभय सिंह का भी चयन हुआ है।

किसान पुत्र ने लहराया परचम
बाराबंकी के रामनगर तहसील के सरसवां ग्राम के रहने वाले अभय सिंह ने उत्तर प्रदेश की सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा में 37वां स्थान हासिल किया है। अभय वर्तमान समय मे कृषि विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ में प्राविधिक सहायक के पद पर कार्यरत है। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले अभय के पिता दिनेश सिंह किसान है और माता नीलम सिंह गृहणी है। संयुक्त परिवार में रहने वाले अभय चार भाई है।

अभय सिंह ने बताया कि, उन्होंने जिले से ही प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है। उसके बाद तैयारी के लिए मुखर्जी नगर में कोचिंग की। मुख्य रूप से आईएएस परीक्षा की तैयारी में जुटे अभय का भाग्य ने साथ नहीं दिया और वह इसमें सफल नही हो सके। लेकिन अभय ने हिम्मत नही हारी और सेल्फ स्टडी करते रहे। जिसके परिणाम स्वरूप उनका चयन वर्ष 2016 में कृषि निदेशालय लखनऊ में प्राविधिक सहायक के पद पर हो गया।

IAS बनने का है सपना
नौकरी करते हुए भी अभय ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अब उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2020 में पूरे प्रदेश में 37वां स्थान हासिल किया है। अभय बताते है कि उनके कार्यालय के अधिकारियों ने उनका काफी साथ दिया, जब उन्हें अवकाश की आवश्यकता होती तो उनके अधिकारी सहयोग करते और सदैव सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते रहने की बात करते, अभय ने बताया कि अभी भी वह तैयारी में जुटे हुए और वह UPSC क्रैक करने की तैयारी में लगे हुए है।

साझा किया अपना अनुभव
संयुक्त परिवार में रहने वाले अभय नौकरी के साथ साथ अपनी पढ़ाई करते रहे। उन्होंने बताया कि उन्हें शनिवार और रविवार का इन्तेजार रहता था और इन अवकाश दिवस में वह अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देते थे। जिस कारण से उन्होंने यह सफलता हासिल की है। अभय ने बताया कि उनके तमाम जानने वाले ऐसे लोग है जो विभिन्न सेवाओ में उच्च पदों पर कार्यरत है और उन्हें देखकर ही वह निरंतर प्रेरित होते है। वहीं, अभय की सफलता की खबर मिलते ही जहां परिवारीजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही बधाइयों का सिलसिला भी जारी हो गया।

(बाराबंकी से अनिरुद्ध शुक्ला का इनपुट)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft