Friday ,October 18, 2024
होमयोग / फोटोबाजीफोटोबाजी: छत्तीसगढ़ के CM ने खेली होली, पत्नी को लगाया रंग, नगाड़ा बजाकर गाया छत्तीसगढ़ी फाग...

फोटोबाजी: छत्तीसगढ़ के CM ने खेली होली, पत्नी को लगाया रंग, नगाड़ा बजाकर गाया छत्तीसगढ़ी फाग

 Newsbaji  |  Mar 18, 2022 06:27 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

छत्तीसगढ़ में होली की खुमारी जोरो पर है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होली वाले फुल मूड में नजर आए। वो सुबह रायपुर से भिलाई स्थित अपने घर गए। यहां उन्होंने पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ होली मनाई। बड़ी संख्या में दुर्ग जिला प्रशासन के अफसर और स्थानीय कांग्रेस नेता भी मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने पहुंचे। सफेद धोती-कुर्ता में भूपेश बघेल और उनके रिश्तेदारों ने कंधे पर गमछा भी ले रखा था। भिलाई से सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पत्नी के साथ गुलाल खेलते नजर आए।। होली की बधाई देकर उन्होंने पत्नी को रंग लगाया।

सीएम को पत्नी ने लगाया गुलाल

होली मिलन के कार्यक्रम के दौरान फाग गीत का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम खुद ताल दी। उनकी ताल से फाग का ऐसा रंग जमा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए।

सीएम ने गाया छत्तीसगढ़ी फाग

भिलाई-3, स्थित अपने निज निवास में सुबह 10:00 बजे से होली कार्यक्रम का आयोजन किया। दोपहर 2:00 बजे तक सभी मस्ती में झूमते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कलेक्टर, एसपी सहित बड़ी संख्या में अतिथि और सीएम के ओएसडी भी मौजूद रहे।

अपने लड़के चैतन्य बघेल के सीएम

मुख्यमंत्री अपने निवास पर बच्चों के साथ भी होली खेली।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उत्साह, उमंग, रंगों, खुशियों और मेल मिलाप के त्यौहार होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि, इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बांटने का है। यह खुशियों का त्योहार है। कोरोना काफी कम हुआ है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft