नई दिल्ली. चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और इसकी रोकथाम के लिए देश में एक बार फिर से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की तैयारी चल रही है। चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों पर नियंत्रण पाने के लिए फिर लॉकडाउन लगाया जाएगा। क्योंकि यहां कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। चीन में सबसे बड़ी आबादी वाला शहर शंघाई के पूर्वी हिस्से में टेस्टिंग के लिए लॉकडाउन लगा देगा। वहीं पश्चिमी हिस्सा शुक्रवार को बंद रहेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, कि शहर पहले हुआंगपु नदी के पूर्व के क्षेत्रों को बंद कर देगा। जिसमें इसके वित्तीय जिले और औद्योगिक पार्क शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि, इस दौरान लोगों को घर छोड़ने से रोक दिया जाएगा और सार्वजनिक परिवहन को निलंबित कर दिया जाएगा। वहीं निजी कारों को तब तक अनुमति नहीं दी जाएगी जब तक कि कोई आपात स्थिति न हो।
हालांकि, इससे पहले अधिकारियों ने लॉकडाउन से इंकार कर दिया था। ऐसी आशंका थी कि यह फैसला वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। क्योंकि शंघाई को वैश्विक शिपिंग हब के रूप में देखा जाता है। हालांकि कुछ प्रतिबंध लगाए गए थे। इसमें लोगों को सार्वजनिक रूप से घूमने के लिए नेगेटिव कोविड टेस्ट लेकर चलना जरूरी था। शंघाई और जिलिन में हालात पर नियंत्रण पाने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आदेश दिए हैं।
राष्ट्रपति का यह भी कहना कि इस दौरान ऐसे प्रयास किए जाएं, जिससे आर्थिक और सामाजिक हित प्रभावित ना हो। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि चीन, हॉन्गकॉन्ग, यूरोप और अमेरिका के कुछ हिस्सों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के सब वेरिएंट BA.2 के कारण कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
आंकड़े डरा रहे
रिपोर्ट्स के अनुसार, शंघाई शहर चीन में कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका है। यहां शनिवार को कोरोना के 2,676 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा बीते दिन के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यहां 1,609 और शुक्रवार को 2,267 कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद शहर में कई पाबंदियों को लागू कर दिया गया।
पति-पत्नी का मिला घर में शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार जल्द होने की संभावना, भाजपा विधायकों के दिल की धड़कनें हुई तेज
विश्व टैरिफ युद्ध: क्या हम तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं?
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft