Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाUP बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी, कॉपियों का हो रहा मूल्यांकन जानें कब आएगा परीक्षा परिणाम...

UP बोर्ड का रिजल्ट जल्द होगा जारी, कॉपियों का हो रहा मूल्यांकन जानें कब आएगा परीक्षा परिणाम

 Newsbaji  |  May 06, 2022 03:41 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:14 PM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से हो रहा है। मई महीने के अंत तक बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे जारी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि UP बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई लास्ट में बनकर तैयार हो जाएगा और इसे जून 2022 में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की कोई जानकारी मुहिया नहीं कराई गई है। लेकिन बोर्ड परीक्षाओं की सवा दो करोड़ कॉपियों की चेकिंग का काम अंतिम दौर में है। प्रदेश में 271 केन्द्रों पर कॉपियों के मूल्यांकन का काम किया जा रहा है।

निवार तक कॉपियां हो जाएगी चेक
बता दें कि शनिवार यानि 7 मई 2022 तक सभी कॉपियां चेक हो जाएगी। इसको लेकर प्रदेश के सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश भेजे जा चुके है। इसके बाद अगले हफ्ते से रिजल्ट तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा। जैसे-जैसे कॉपियों का मूल्यांकन होता जा रहा है, परीक्षार्थियों के अंक अपलोड होते जा रहे हैं। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक भी स्कूलों से पहले ही मगा लिए गए थे।

47 लाख 75 हजार 749 स्टूडेंट ने दी थी परीक्षा
इस साल 10वीं-12वीं के लिए कुल 51 लाख 92 हजार 689 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 47 लाख 75 हजार 749 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 10वीं कक्षा में 25 लाख 25 हजार 7 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जबकि 12वीं कक्षा में 22 लाख 50 हजार 742 स्टूडेंट शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक हुआ था।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft