बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति बाराबंकी पहुंचे थे। उन्होंने यहां मलीन बस्ती का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। राज्यमंत्री ने मलीन बस्ती के एक घर में परिवार के साथ जमीन पर बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। लेकिन राजनीतिक बयानबाजी करने से अपने आपको रोक नहीं पाए। सीधे उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन सभी की सोच ही नकारात्मक है।
बस्ती में खाया खाना-मंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति बाराबंकी जिले के दौरे पर पहुंचे थे। अपने दौरे के दौरान वह बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास स्थित गांधीनगर मलीन बस्ती पहुंचे। मलिन बस्ती में गंगा देवी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने खाना खाया। उसके बाद उन्होंने गंगादेवी के पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने बाराबंकी जिले में मोदी और योगी सरकार की चल रही तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की मंशा है कि सभी योजनाएं धरातल तक पहुंचे, यही उन सभी की प्राथमिकता है।
भाजपा 12 महीने 24 घंटे करती है काम
वहीं. मंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन सभी की सोच नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की सभी योजनाएं आम इंसानों तक पहुंच रही हैं। देश में विपक्ष को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। भाजपा 12 महीने और 24 घंटे काम करती है। हम लोग प्रदेश के सभी जिलों में जा रहे हैं। गरीबों के घरों में जा रहे है। इसमें क्या बुराई है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं और संगठन की वजह से हम सरकार में हैं, उनके पास जाने में क्या बुराई है। विपक्ष को अपनी सोच बदलनी चाहिए।
अयोध्या में सभी का स्वागत
राज ठाकरे के अयोध्या में राम लला के दर्शन करने से पहले मचे बवाल पर भी राज्य मंत्री ने कहा कि सभी को रामलला के दर्शन का अधिकार है। अगर कोई दर्शन करना चाहता है, तो ये अच्छी बात है। क्योंकि मोदी और योगी सरकार की मेहनत के बाद सदियों के बाद अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। वहीं उन्होंने भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के राज ठाकरे को रोकने के बयान ओर कहा कि यह उनकी निजी राय है।
(बाराबंकी से अनिरुद्ध शुक्ला का इनपुट)
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft