नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जाएद अल नह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 73 साल की थी। स्टेट न्यूज एजेंसी WAM ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी शेयर की है। राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने भी निधन की पुष्टि की है। शेख खलीफा के निधन पर दुनियाभर के लोगों ने शोक संवेदनाएं जताई हैं।
देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर के दफ्तर भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से UAE राष्ट्रपति और अबुधाबी के शासक थे। उनके पिता शेख जाएद बिन सुल्तान अल नह्यान 1071 से 2004 तक राष्ट्रपति रहे। वो देश के पहले राष्ट्रपति थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा अबुधाबी के 16वें अमीर यानी शासक थे। उन्होंने UAE और अबुधाबी के एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर यानी शासन व्यवस्था में उन्होंने कई सुधार किए।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने संयुक्त अरब अमारात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के प्रेसिडेंट के निधन पर शोक जताया. मोदी ने कहा- हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. वह एक महान और दूरदर्शी नेता थे. उनके नेतृत्व में भारत-यूएई संबंध समृद्ध हुए. भारत के लोगों की संवेदना यूएई के लोगों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूएई के प्रेसिडेंट के निधन पर शोक जताया. राहुल ने कहा कि शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के परिवार और संयुक्त अरब अमीरात के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उन्हें एक दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाएगा, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में तेजी से विकास किया।
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft