Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियातीन बहनों ने एक ही शख्स को किया प्रपोज, किसी का दिल न टूटे तो शख्स ने ऐसा कर लिया…...

तीन बहनों ने एक ही शख्स को किया प्रपोज, किसी का दिल न टूटे तो शख्स ने ऐसा कर लिया…

 Newsbaji  |  Mar 04, 2022 08:16 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

Newsbaji। लोगों को एक बार में एक ही लड़की से प्यार होता है और कुछ लकी लोगों को उनका प्यार मिल भी जाता है और वे शादी कर लेते हैं। मगर, दुनिया में कुछ सुपर लकी लोग होते हैं, जिन्हें बहुत सी लड़कियां प्यार करती हैं। इनमें भी कांगो गणराज्य के लुविजो भी शामिल हैं, जिन्हें तीन लड़कियों ने प्यार किया और तीनों ने उससे शादी कर ली। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि वह तीनों बहनें हैं। उन्होंने एक ही दिन और एक ही समय पर तीन शादियां की हैं। बताते चलें कि कांगो गणराज्य में लोग कानूनी रूप से एक से ज्यादा शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं।

लुविजो ने कहा कि जब तीन बहनों - नताशा, नताली और नादगे ने उनसे प्यार का इजहार किया, तो वह किसी का भी दिल नहीं तोड़ना चाहते थे। लिहाजा, उन्होंने एक साथ तीनों से शादी कर ली। उन्होंने बताया कि उसे नताली से प्यार हुआ था। बाद में उसकी दोनों बहनों से भी प्यार हो गया। इस अनोखी शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। हालांकि, दूल्हे के माता-पिता ने शादी समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया।

लुविजो ने कहा कि मैं उन सभी से शादी करना चाहता था क्योंकि वे तीनों ट्रिपलेट्स हैं। यह आसान फैसला नहीं था क्योंकि अब तक मेरे माता-पिता को समझ नहीं आया कि मैं क्या कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि कुछ हासिल करने के लिए आपको कुछ खोना पड़ता है। इसके अलावा, सबका अपनी प्राथमिकताएं और चीजों को करने का अपना तरीका होता है। इसलिए मैं तीनों से शादी करके खुश हूं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती।

तीन बहनों में से एक ने कहा कि उन्होंने बचपन से ही सब कुछ शेयर किया है और इसलिए पति शेयर करना उनके लिए मुश्किल नहीं था। भले ही लोग तीन महिलाओं के लिए एक पति शेयर करना असंभव समझते थे, लेकिन हमारे लिए सब कुछ साथ में शेयर करना बचपन से ही हमारा जीवन रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft