Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाप्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, बोले- आम जनता बरते संयम...

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, बोले- आम जनता बरते संयम

 Newsbaji  |  May 09, 2022 04:33 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:14 PM

नई दिल्ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले काफी दिनों से श्रीलंका सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसे में सरकार पर काफी दबाव बना रहा था। आर्थिक संकट से न उभर पाने के कारण स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफा देने से पहले जनता से संयम बरतने की और यह याद रखने की अपील की कि हिंसा से केवल हिंसा ही बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि, देश में आर्थिक संकट के आर्थिक समाधान की जरूरत है। जिसके लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। राजपक्षे का बयान देश में हिंसा की घटनाओं के बीच आया है। जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों ने उनके आधिकारिक आवास के पास एक प्रदर्शन स्थल पर एकत्रित हुए। सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस को राजधानी में कर्फ्यू लगाना पड़ा। राजपक्षे ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीलंका में भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है, ऐसे में मैं आम जनता से संयम बरतने और यह याद रखने की अपील करता हूं कि हिंसा से केवल हिंसा फैलेगी। आर्थिक संकट में हमें आर्थिक समाधान की जरूरत है। जिसे यह प्रशासन हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

पीएम के खिलाफ भारी आक्रोश
बीते दिनों भारी दबाव के बावजूद 72 वर्षीय गोतबाया और प्रधानमंत्री महिंदा ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। राजपक्षे कुनबे के ताकतवर महिंदा राजपक्षे को रविवार को अनुराधापुर में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ईंधन, रसोई गैस और बिजली कटौती समाप्त करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी जनता ने उनके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी चाहते हैं कि पूरा राजपक्षे परिवार राजनीति छोड़ दे। देश से लूटी गई संपत्ति लौटा दे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft