बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को हालिया विधानसभा चुनाव और उसके बाद के लोकसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद अब पार्टी संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है। जिसके तहत जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
बाराबंकी जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी राकेश कुमार वर्मा सहित जिले के अन्य सपा नेताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। सपा के इस सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान काफी लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ली है। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए हैं, पार्टी के पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक फरीद महफूज किदवई ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि, हम लोगों को हराने के लिए हिंदू-मुस्लिम करवा दिया जाता है, आपस में लड़वा दिया जाता है। उसके बाद यहां लोग सरकार बना लेते हैं। किदवई ने आगे कहा कि आप लोगों को साल 2024 में आखिरी मौका मिलेगा वोट डालने का और इसमें हार गए तो आपसे यह भी पॉवर छीन लिया जाएगा। इसलिए आप लोग समाजवादी पार्टी को वोट करें।
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 के बाद रामपुर- आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति में फेरबदल शुरू कर दिया है। सपा भाजपा के फार्मूले पर सदस्यता अभियान चला रही है। यूपी के हर जिले में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी जिले में कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे व पूर्व मंत्री राकेश वर्मा को सपा ने सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है।
प्रभारी राकेश वर्मा के नेतृत्व में जिले के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आरके चौधरी और सपा नेता जूही सिंह सहित रामनगर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक व पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई सहित जिले के तमाम सपा नेता मौजूद रहे।
(बाराबंकी से अनिरुद्ध शुक्ला का इनपुट)
खराब बीज ने चौपट की खरबूजा-तरबूज की फसल! सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft