Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाअसम के CM का बड़ा बयान, बोले- देश में मजबूत नेता नहीं होंगे, तो हर शहर में आफताब पैदा होगा...

असम के CM का बड़ा बयान, बोले- देश में मजबूत नेता नहीं होंगे, तो हर शहर में आफताब पैदा होगा

 Newsbaji  |  Nov 19, 2022 01:46 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वॉल्कर हत्या की चर्चा पूरे देश में हो रही है। अब इस केस को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बयान दिया है। उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि, अगर देश में मजबूत नेता नहीं होगा, देश को मां के रूप में सम्मान देने वाली सरकार नहीं होगी, तो ऐसे आफताब हर शहर में पैदा होंगे और हम अपने समाज की रक्षा नहीं कर पाएंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1593849573386375168?s=20&t=as2N6JNqlZLxFTZA3L9DRA
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान।

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है। न्यायालय ने उसके नार्को टेस्ट की अनुमति भी दे दी है। उधर, आफताब के खिलाफ जनता का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली और मुंबई में उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पेशी पर ले जाते समय उस पर हमला हो सकता है। यही कारण है कि अब अधिकारियों ने उसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी पर भी विचार किया जा रहा है।

हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं श्रद्धा
श्रद्धा वॉल्कर और आफताब के रिश्तों को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इससे पता चल रहा है कि आफताब किस तरह श्रद्धा को टॉर्चर करता था। मिली जानकारी के अनुसार, उसे अंदरूनी चोट के बाद साल 2020 में श्रद्धा अस्पताल में भर्ती हुई थी। 26 वर्षीय कॉल सेंटर कर्मचारी श्रद्धा 2020 में 03 से 06 दिसंबर के बीच मुंबई के पास वसई के एक अस्पताल में थीं। यह खुलासा श्रद्धा की दोस्त ने किया है। तब भी आफताब ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी।

अब श्रद्धा वॉल्कर के दोस्त भी सामने आने लगे हैं। इनके खुलासों से पता चल रहा है कि आफताब कितना हिंसक था। श्रद्धा की व्हाट्सएप बातचीत और दो साल पहले दोस्तों और सहकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम चैट से पता चलता है कि उसे आफताब पूनावाला ने बुरी तरह उसे यातनाएं दी थी।

बता दे कि, आफताब अमीन पूनावाला ने साउथ दिल्ली स्थित अपने किराए के फ्लैट में अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए आरी और फ़्रिज खरीदा। आरी से उसने मृत शरीर के 35 टुकड़े किए और नए फ़्रिज में रख दिया। पुलिस को आफताब ने बताया कि वो रोज रात को 2-3 बजे के दौरान निकलता और जंगल में शरीर के टुकड़ों को फेंक आता था।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft