Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियासंत कबीर नगर के कलेक्टर पर उनके सास-ससुर ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए वजह...

संत कबीर नगर के कलेक्टर पर उनके सास-ससुर ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए वजह

 Newsbaji  |  Dec 02, 2022 01:45 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के कलेक्टर पर उनके सास-ससुर ने बेटी को छोड़ने का आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके सासुर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण सिन्हा ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह एक महिला अफसर के संपर्क में हैं। वहीं, संत कबीरनगर के कलेक्टर प्रेम रंजन सिंह ने इसे पारिवारिक मेटर बताते हुए इस पर कुछ भी बोले से मना कर दिया है।

1983 बैच के IAS अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्नाव में तैनात महिला अधिकारी कलेक्टर संत कबीर नगर के साथ अपनी नजदीकियां बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह अनैतिक है और वह उसका विरोध करते है। उन्होंने कहा कि एक शादीशुदा पुरुष जिसका तलाक नहीं हुआ है और उसकी कानून पत्नी है, उनसे एक महिला अधिकारी संबंध बना रही है। इस मामले में कार्रवाई के लिए जो कदम होंगे उसे उठाया जाएगा।

अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि IAS अधिकारी और वर्तमान में कलेक्टर संत कबीर नगर के पद पर तैनात प्रेम रंजन सिंह उनके दामाद हैं। प्रेम रंजन का विवाह उनकी बेटी के साथ साल 2015 में हुआ था। नवंबर 2022 में उनको कई ट्वीट मिले, जिनसे यह आभास हो रहा है कि महिला अफसर उनके दामाद के साथ एक पत्नी तरह नजर आ रही है। इतना ही नहीं उनके दामाद जब गोरखपुर विकास प्राधिकरण में थे और संत कबीर नगर के कलेक्टर हैं तो वहां कार्यक्रमों में शामिल होते दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि, महिला अफसर की वजह से उनकी बेटी का घर उजड़ रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft