यूक्रेन: यूक्रेन में रूस के हमले लगातार जारी है। पूर्वी यूक्रेन के लुहान्सक इलाके में स्थित गांव के स्कूल में बम गिरने के बाद हुए भीषण विस्फोट में करीब 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। रविवार को राज्य के गवर्नर ने इसकी जानकारी दी है। सेरहीये गैडाई ने बताया कि रूस की सेना ने इस भीषण हमले को शनिवार को अंजाम दिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि पूर्वी यूक्रेन के एक स्कूल में हुए रुसी बम विस्फोट में करीब 60 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लुहान्सक के गर्वनर के सेरही हैदई के अनुसार, रशियन आर्मी ने शनिवार दोपहर बिलोहोरिवका में एक स्कूल को निशाना बनाते हुए उस पर बम गिरा दिया। जहां करीब 90 लोगों ने शरण ले रखी थी। धमाके के बाद स्कूल की इमारत में आग लग गई है।
इस पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया एप पर देते हुए गवर्नर ने कहा कि करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका है। मलबा हटाने पर दुर्भाग्य से सिर्फ दो लोगों के शव मिले। 30 लोगों को इमारत से सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। इनमें से 7 लोग घायल हो गए थे। जबकि बाकी बचे 60 लोगों का पता नहीं चला, उनके हमले में मारे जाने की आशंका है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह इस हमले से स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि युद्ध के समय नागरिकों को हमेशा बख्शा जाना चाहिए।
सपा ने बसपा के साथ किया विश्वासघात, अखिलेश को माफ नहीं किया जा सकता, मायावती ने तोड़ी चुप्पी
IPS अधिकारियों के ट्रांसफऱ, 9 जिलों के SP बदले गए, 20 अफसरों को नए प्रभार
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft