Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियापंजाब के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार, कुछ देर पहले ही हुए थे बर्खास्त, उन पर रिश्वत लेने का आरोप...

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार, कुछ देर पहले ही हुए थे बर्खास्त, उन पर रिश्वत लेने का आरोप

 Newsbaji  |  May 24, 2022 02:00 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को अपने मंत्रीमंडल से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मुख्यमंत्री मान ने उनके खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अब तक का सबसे बड़ा पंजाब के सीएम का एक्शन माना जा रहा है। मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सिंगला को अब मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है। 

सीएम मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किया।

बता दे कि, करीब 10 वर्ष पहले विजय सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इस बार के पंजाब विधानसभा चुनाव में डॉ. विजय सिंगला ने मानसा से प्रसिद्ध गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 60,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय सिंगला ने ठेके के आवंटन में कॉन्ट्रैक्टर से 1% कमीशन की मांग रखी थी। उनके खिलाफ पक्के सबूत मिलने के बाद उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, मेरे ध्यान में एक केस आया। इस केस में मेरी सरकार का मंत्री शामिल था। एक ठेके में मेरी सरकार का मंत्री 01 फीसदी कमीशन मांग रहा था। इस केस का सिर्फ मुझे पता था। इस केस को दबाया जा सकता था। लेकिन ऐसा करना पंजाब की जनता के साथ धोखा होता। इसलिए मैं उस मंत्री के खिलाफ एक्शन ले रहा हूं। तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। मंत्री का नाम विजय सिंगला है और उनके खिलाफ पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दे दिया गया है।

https://twitter.com/bhagwantmann/status/1529021527953649664?s=24
पंजाब सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी।

उधर, विजय सिंगला ने इन आरोपों को निराधार बताया है। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब के विपक्षी दल सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ. विजय सिंगला लंबे समय से मानसा रोड सिविल अस्पताल के पास डेंटल क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंगला भी बीएएमएस हैं और बेटा चेतन सिंगला एमडी की पढ़ाई कर रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft