Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाPM मोदी का यूरोप दौरा, जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे, वहां चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ बैठक...

PM मोदी का यूरोप दौरा, जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे, वहां चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ बैठक

 Newsbaji  |  May 02, 2022 11:52 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:14 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए हैं। इस दौरान होटल एडलॉन केम्पिंस्की में उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की है। कुछ लोगों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। पीएम जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज के साथ छठें भारत-जर्मनी इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (IGC) में शामिल होंगे। फिर शाम को बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करे का प्रोग्राम है।

पीएस मोदी का इस साल का पहला दौरा
पीएस मोदी 03 मई को इंडो-नॉर्डिक सम्मेलन में शामिल होंगे। फिर डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में भी भारतीयों को संबोधित करेंगे। सबसे आखिर में पीएम मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। यह पीएम का इस साल का पहला विदेशी दौरा है। वह 02 से 04 मई की अपनी इस यात्रा में तीन यूरोपीय देश जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाने वाले है।

पीएम मोदी जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे।

ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने बर्लिन पहुंचते ही ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से बात करेंगे। इसके अलावा व्यापारिक नेताओं के साथ बैठक और एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। उन्हें विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी की दोस्ती को बढ़ावा देगी और इससे दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।

PMO की प्रेस रिलीज में जानकारी

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज में पीएम की इस विजिट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 2021 में भारत-जर्मनी डिप्लोमैटिक रिश्तों को 70 साल पूरे हो गए हैं, साथ ही हम साल 2000 से ही स्ट्रैटेजिक पार्टनर भी हैं। मैं चांसलर स्कोल्ज के साथ रणनीतिक, क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा करूंगा।
बता दे कि, यूरोप महाद्वीप भारतीय मूल के 10 लाख से ज्यादा लोगों का घर है। इनकी एक बड़ी संख्या जर्मनी में रहती है। पीएम मोदी यहां भारतीय मूल के लोगों को भी संबोधित करने वाले है।

पीएम मोदी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
पीएम मोदी 03 मई को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचेंगे। यहां पर वो 03 और 04 मई को प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ एक बाइलेटरल कार्यक्रम और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही आर्थिक सुधार, जलवायु परिवर्तन और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे मुद्दों समेत अन्य बातचीत करेंगे। वहां सम्मेलन के दौरान वो चार और नॉर्डिक देश के नेताओं से मिलकर चर्चा करेंगे। नॉर्डिक रीजन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं। नॉर्डिक देश भारत के लिए सस्टेनेबिल और रिन्यूएबल एनर्जी, डिजिटलीकरण और इनोवेशन में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

जानकारी के मुताबिक, वापसी के दौरान पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे और दोबारा चुनाव जीतने की बधाई देंगे। इसके साथ ही इंडो-फ्रांस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के अगले चरण के बारे में चर्चा करेंगे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft