Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाअगर आप कार चलाते है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरुरी, NHAI टोल टैक्स के दामों में करने जा रहा बढोतरी...

अगर आप कार चलाते है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरुरी, NHAI टोल टैक्स के दामों में करने जा रहा बढोतरी

 Newsbaji  |  Mar 31, 2022 05:40 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

दिल्ली. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तो आग लगी हुई थी। लेकिन में इस बीच महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को गुरुवार (31 मार्च) की आधी से एक और बड़ा झटका लगने वाला है। नेशनल हाईवे पर आज आधी रात बाद सफर महंगा हो जाएगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स (Toll Tax) में 8 से 10 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी से हाईवे पर कारों और जीपों के टोल टैक्स में करीब 10 रुपए की बढ़ोतरी होगी, जबकि बड़े वाहन के टोल में 65 से 70 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

सफर करना होगा महंगा
राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 अप्रैल 2022 की रात 12 बजे से सफर करना बहुत महंगा हो जाएगा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच केंद्र ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1 अप्रैल यानि शुक्रवार से टोल टैक्स बढ़ाने का भी फैसला किया है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर राजमार्गों पर टोल टैक्स में कम से कम 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। जबकि कुछ कॉमर्शियल वाहनों पर यह वृद्धि 50 प्रतिशत तक होगी।

उधर पेट्रोल-डीजल के दाम छू रहे आसमान
बता दें कि, पिछले 10 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। पिछले 10 दिनों में नौवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़तरी हुई है। पिछले दस दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत 6.40 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। 22 मार्च को देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का दौर जारी है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। इससे पहले लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft