Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियामहाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख आएंगे अयोध्या, अन्य कई नेताओं ने जाने की इच्छा जताई...

महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख आएंगे अयोध्या, अन्य कई नेताओं ने जाने की इच्छा जताई

 Newsbaji  |  May 21, 2022 10:54 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

मुंबई। अयोध्या को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों खूब उबाल आ रहा है। पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या आने का ऐलान किया। लेकिन उत्तर प्रदेश में उनके विरोध के चलते उन्होंने दौरा रद्द कर दिया। वहीं अब महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने ऐलान किया है कि वह 7 जून को दर्शन करने के लिए अयोध्या आ रहे है। नाना पटोले ने कहा कि अयोध्या में दशरथ गढ़ी के प्रमुख महंत बृजमोहन दास ने पिछले सप्ताह मुंबई में कांग्रेस कार्यालय में उनसे मुलाकात की और उन्हें अयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया था। जिसके बाद अब वो अयोध्या आ रहे है।

15 जून को आदित्य ठाकरे का दौरा

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे ने बताया कि पटोले ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह एक राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि एक तीर्थयात्रा है। वहीं, शुक्रवार को नागपुर में पटोले ने कहा कि कुछ मंत्रियों सहित राज्य के कई कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ जाने की इच्छा व्यक्त की है। बता दें कि महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे का भी 15 जून को अयोध्या जाने और इस्कॉन मंदिर के दर्शन करने का कार्यक्रम है।

वहीं, कार्यक्रम को लेकर संजय राउत ने कहा था कि आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना के सैकड़ों कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे। इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है। यह हमारी आस्था का मसला है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले भी अयोध्या जा चुके हैं और भविष्य में भी वहां जाएंगे। इसमें किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft