Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाएमपी बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी, 10वी और 12वीं का परिणाम जारी, www.mpbse.nic.in देंखे रिजल्ट...

एमपी बोर्ड परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी, 10वी और 12वीं का परिणाम जारी, www.mpbse.nic.in देंखे रिजल्ट

 Newsbaji  |  Apr 29, 2022 04:10 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम दोपहर 01 बजे स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया गया। साथ ही इस बार दोनों कक्षाओं की मेरिट सूची भी जारी की गई है। दोनों परीक्षाओं में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

छात्राओं ने बाजी मारी, जानें क्या रहा प्रतिशत?
बता दे कि, 12 वीं बोर्ड परीक्षा में नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.94 और नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.64 रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 70.92 प्रतिशत और अशासकीय विद्यालयों का 76.30 प्रतिशत रहा है। प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं और 60 छात्रों ने स्थान पाया हैं। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी है। सर्वाधिक पास प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 प्रतिशत रहा है और द्वितीय दमोह का 89.18 प्रतिशत रहा है।

वहीं 10 वीं में नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.84 और नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.47 रहा। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 55.40 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 69.48 प्रतिशत रहा है। प्रावीण्य सूची में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों ने स्थान पाया हैं। सर्वाधिक पास प्रतिशत जिला दमोह 83.80 प्रतिशत और द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 प्रतिशत रहा है।

इन्होंने बढ़ाया मान
मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में ग्वालियर चंबल अंचल और बुंदेलखंड की बेटियों ने उच्च स्थान हासिल किया है। 12वीं गणित संकाय में श्योपुर की प्रगति मित्तल, वाणिज्य संकाय में मुरैना की खुशबू शिवहरे और भिंड से होम साइंस संकाय में शिल्पी बघेल ने टॉप किया है। वहीं छतरपुर के एक्सीलेंस स्कूल की छात्रा नैंसी दुबे ने प्रदेश में 496 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। ग्वालियर की छात्रा कशिश निवेरिया ने सातवां, स्पर्ष गुप्ता और वेदांत छापरिया ने आठवां स्थान हासिल किया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft