भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक बदलाव कांग्रेस में फिर से देखने को मिला है। जहां चंबल क्षेत्र से आने वाले कांग्रेस पार्टी के विधायक राकेश मावई ने जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दिया है।
विधायक ने दिया इस्तीफा
मुरैना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राकेश मावई ने जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। वे पिछले 12 साल से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे, जबकि 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वह मुरैना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक चुने गए थे। ऐसे में उन्होंने बुधवार को भोपाल पहुंचकर अपना इस्तीफा पार्टी को सौप दिया है।
वहीं, राकेश मावई का कहा है कि वह पिछले 12 साल से मुरैना कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे। इस दौरान पार्टी ने कई उपलब्धियां हासिल की है। उनके कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में मुरैना जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर जीत हाशिल की थी। गौरतलब है कि मुरैना में पहली बार कांग्रेस का महापौर भी उन्हीं के कार्यकाल में बना। राकेश का कहना है कि एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करते हुए यह जिम्मेदार किसी अन्य व्यक्ति को सौंप देना चाहिए।
जानकारी के अनुसार, साल 2020 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने राकेश मावई को मुरैना विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जहां उन्होंने भाजपा के रघुराज सिंह कंसाना को चुनाव में हरा दिया था। विधायक बनने के बाद से ही राकेश मावई दौहरी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
हेलमेट बैंक की शुरुआत जल्द, एक रूपए में मिलेगा हेलमेट, बस दिखाना होगा आधार कार्ड
खराब बीज ने चौपट की खरबूजा-तरबूज की फसल! सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft