लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश में निरंतर बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी ओर आसमान छूती महंगाई आदि से जनता का ध्यान बांटने के लिए भाजपा व इनके सहयोगी संगठनों द्वारा चुन-चुन कर खासकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं।
मायावती ने कहा कि, आजादी के वर्षो बाद अब ज्ञानव्यापी, मथुरा, ताजमहल व अन्य स्थलों केमामलों की आड़ में षड्यंत्र कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। इससे देश कमजोर होगा। भाजपा को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एक विशेष धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक एक कर बदले जा रहे हैं। इससे देश में शांति सद्भाव भाईचारा नहीं बल्कि आपसी नफरत और द्वेष की भावना ही पैदा होगी। इसे देश की आम जनता सतर्क रहे। इससे न देश का भला होगा और न ही आम जनता का भला होगा।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। मायावती ने कहा कि लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र से सर्तक रहने की जरुरत है।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft