Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाबिहार में दो युवकों ने आपस में किया विवाह, लिया वचन- जिंदगी भर निभाएंगे साथ...

बिहार में दो युवकों ने आपस में किया विवाह, लिया वचन- जिंदगी भर निभाएंगे साथ

 Newsbaji  |  Jul 11, 2022 10:56 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

पटना। बिहार के मोकामा में दो युवकों ने आपस में ही शादी रचा ली है। अभी तक तो बड़े शहरों में आपने समलैंगिक शादियों के बारे में सुना होगा, लेकिन अब यह छोटे शहरों में भी इसका प्रचलन शुरू हो गया है। ताजा मामला है बिहार के मोकामा का जहां दो युवकों ने मंदिर में भगवान को साक्षी मान शादी रचा ली है। इस तरह की शादी की खबर लगते ही वहां रहने वाले आसपास के लोग हैरान हो गए।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के मैनक टोला निवासी 22 वर्षीय राजा कुमार ने चार दिन पहले अपने 18 वर्षीय पुरुष मित्र से चोरी-छिपे शादी कर ली। कुछ दिन तक किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगी। हालांकि दो दिन बाद उन दोनों की गतिविधियों से लोगों को शक हो गया और फिर बात सभी जगह फैल गई। राजा ने सुमित कुमार नाम के शख्स से शादी की है जो कि मोकामा के ही गुरुदेव टोला का निवासी है। शादी के बाद दोनों लहेरिया टोला में एक किराया का कमरा लेकर साथ रह रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, दोनों में से किसी ने भी अपने घर वालों को इस बात की जानकारी नहीं दी है। दोनों का कहना है कि अगर परिवार के सदस्यों को पता चल जाएगा तो वे लोग विरोध करेंगे। इसलिए हमलोगों ने शादी की बात को छिपा रखा। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही अपनी शादी को सार्वजनिक करेंगे। यदि परिवार वाले विरोध भी करते हैं तो भी हमलोग साथ रहेंगे और एक-दूसरे का हाथ कभी नहीं छोड़ेंगे।

(इनपुट अमर उजाला से लिया गया)

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft