मुंबई। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उद्धव ठाकरे ने 9.30 बजे फेसबुक लाइव पर संबोधन दिया और फ्लोर टेस्ट के आदेश को लेकर अपनी बात रखी है।
स्पेशल सेशन- राज्यपाल
महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को स्पेशल सेशन बुलाया है। उन्होंने सीएम ठाकरे को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। इसके अलावा एक खबर ये भी सामने आई है कि बागी नेता एकनाथ शिंदे कल यानी गुरुवार को मुंबई जाएंगे। वह फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। शिंदे ने कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन भी किए हैं। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि एकनाथ शिंदे गुट ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 लाख रुपए दिए हैं। शिंदे गुट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ये दान किया है।
भाजपा खेमे में जश्न का माहौल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। उद्धव के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र भाजपा के चीफ चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया है। इस दौरान पार्टी के अन्य विधायक भी जश्न मनाते हुए नजर आ रहे है।
मैं शिवसेना भवन में बैठूंगा- उद्धव ठाकरे
मुझे सीएम पद छोड़ने का दुख नहीं है। मैं विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ रहा हूं और शिवसेना भवन में बैठूंगा।
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की अगुआई वाले महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को 11 बजे बहुमत साबित करने के लिए कहा है। उद्धव ठाकरे कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे लेकिन उनकी पार्टी शिवसेना में ही फूट पड़ गई है।
शिवसेना के दर्जनों विधायक बाग़ी नेता एकनाथ शिंदे के साथ गोलबंद है और कांग्रेस-एनसीपी से गठबंधन तोड़ने की मांग कर रहे हैं। शिंदे का कहना है कि कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन हिन्दुत्व की विचारधारा के उलट है।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft