Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाडिंपल यादव बड़ी जीत की ओर, करीब एक लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी से निर्णायक जीत की ओर...

डिंपल यादव बड़ी जीत की ओर, करीब एक लाख वोटों से भाजपा प्रत्याशी से निर्णायक जीत की ओर

 Newsbaji  |  Dec 08, 2022 12:54 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पर एक लाख से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। अभी तक डिंपल यादव को 228059 और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 127812 मत मिले हैं। संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव हुए।

वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है। शुरूआती रुझान में सपा की डिंपल यादव भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों से आगे है। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से डिंपल की बढ़त 24969 वोटों की है, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 9563 वोट मिले हैं।

मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने के लिए उनकी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं तो भाजपा ने मैनपुरी में भगवा फहराने के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव चला। 05 दिसंबर को मतदान में कुल 53 फीसदी वोटिंग हुई थी।

मैनपुरी उपचुनाव में सबसे ज्यादा करहल विधानसभा क्षेत्र के 34 राउंड में वोटों की गिनती होगी। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। मैनपुरी की चार विधानसभाओं के अलावा इटावा की जसवंतनगर विधानसभा इसमें शामिल है। जसवंतनगर विधानसभा के वोटों की गिनती वहीं होगी। हर विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबलें लगाई गई।

मतगणना स्थल पर तीन चुनाव प्रेक्षक के अलावा डीएम, एसपी मौजूद। स्ट्रांग रूम से लेकर विधानसभा वार बनाई गई टेबलों तक ईवीएम ले जाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर टेबल पर एक माइक्रो आब्जर्वर, एक सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक सहायक को लगाया गया है। मतगणना समाप्त होने तक किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft