भोपाल. पूर्व सीएम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी लहार के विधायक 71 साल के डॉ. गोविंद सिंह को सौंपी गई है। डॉ. गोविंद वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं। वह मध्यप्रदेश कांग्रेस के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जो लगातार सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं।
कौन हैं डॉ. गोविंद सिंह ?
गोविंद सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जो लगातार सातवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं. पहला चुनाव 1990 में जनता दल से लड़ा था, तब वे 14 हजार वोटों से जीते थे। 1993 में कांग्रेस से अब तक लगातार चुनाव जीतते रहे हैं।
डॉ. गोविंद सिंह का सफर
- डॉ. गोविंद सिंह का जन्म एक जुलाई 1951 में भिंड के ग्राम वैशपुरा में एक कृषक परिवार में हुआ।
- 2018 में 7वीं बार लहार विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।
- डॉ. गोविंद सिंह छात्र जीवन से ही सामाजिक और राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने BA और शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर से BAMS की डिग्री ली थी।
- साल 1971-72 में पत्रिका सचिव व वर्ष 1974-75 में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर छात्रसंघ अध्यक्ष और जबलपुर विश्वविद्यालय छात्र संघ कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए। 1979 से 1982 और वर्ष 1984-85 में सहकारी विपणन संस्था मर्यादित, लहार के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- 1984 से 1986 तक जिला सहकारी भूमि विकास बैंक भिण्ड के संचालक, 1985 से 1987 तक नगर पालिका परिषद लहार के अध्यक्ष पद पर रहे।
- 1990 में पहली बार 9वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 1998 में राज्य मंत्री गृह, 26 अप्रैल 2000 से राज्य मंत्री सहकारिता (स्वतंत्र प्रभार) और 12 अगस्त 2002 से मंत्री सहकारिता विभाग रहे है।
बताया जाता है कि डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह के काफी करीबी है। ये लगातार तीसरा प्रमुख पद है जो दिग्विजय के करीबी को मिला है। हालांकि, इनका नाम कमलनाथ ने ही आगे बढ़या। इससे पहले प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया और महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल भी दिग्विजय सिंह के समर्थक कहे जाते है।
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft