Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाटाटा स्टील प्लांट में धमाका, लगी भीषण आग, कुछ लोगों के घायल होने की खबर, दमकल की गाड़ियां पहुंची...

टाटा स्टील प्लांट में धमाका, लगी भीषण आग, कुछ लोगों के घायल होने की खबर, दमकल की गाड़ियां पहुंची

 Newsbaji  |  May 07, 2022 03:29 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:14 PM

जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के कोक प्लांट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। प्लांट में पहले जोरदार धमाका हुआ, उसके बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि प्लांट में गैस कटिंग और वेल्डिंग के दौरान गैस लीक होने से ये हादसा हुआ। घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर मद्द करने का भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट में लिखा कि "जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है जिला प्रशासन के अधिकारी टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्यवाही में जुटे हुए हैं" जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी दी। धमाके की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। इस घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है साथ ही अन्य दो लोगों को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कोक प्लांट के बैट्री नंबर पांच, छह व सात के बीच यह धमाका हुआ है।

टाटा स्टील ने एक बयान में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.20 बजे कोक प्लांट की बैटरी नंबर 6 की गैस लाइन में एक धमाका हुआ है। अभी बैटरी नंबर 6 को बंद कर दिया गया है। उसे अलग करने का काम चल रहा है। बयान में बताया गया कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और दमकलें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है हालात अब काबू में हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft