Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियापत्नी की हत्या के मामले में काटी जेल, 12 साल दौड़ी पेशी और अब मिल गई पत्नी, इन्होंने बर्बाद की जिंदगी...

पत्नी की हत्या के मामले में काटी जेल, 12 साल दौड़ी पेशी और अब मिल गई पत्नी, इन्होंने बर्बाद की जिंदगी

 Newsbaji  |  Jan 22, 2023 02:04 PM  | 
Last Updated : Jan 22, 2023 02:04 PM
मनोज की पत्नी 12 साल बाद सकुशल मिल गई है।
मनोज की पत्नी 12 साल बाद सकुशल मिल गई है।

डेस्क। उत्तरप्रदेश के अमे​ठी से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 12 साल पहले एक युवक की पत्नी गायब हो गई। महिला के मायके वालों ने पुलिस से शिकायत कर दी कि उसके पति ने ही हत्या कर लाश गायब की है। इस आधार पर पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 11 दिनों तक जेल काटने के बाद बीते 12 सालों से वह पेशी जा— जाकर परेशान था। वहीं अब पता चला है कि उसकी पत्नी जिंदा है। अब युवक ने पुलिस और अपनी पत्नी के मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आपको बता दें कि ये मामला अमेठी जनपद के जायस थाना के अली नगर इलाके का है। यहां मनोज कुमार वर्मा अपनी पत्नी सीमा वर्मा के साथ रहते थे। तभी 25 मार्च 2011 को सीमा वर्मा अचानक गायब हो गई। लंबे समय तक पतासाजी करने के बाद भी उसका कुछ पता नही चल पाया। इस बीच मनोज के ससुराल वाले ही उस पर आरोप लगाने लगे कि उसने सीमा की हत्या कर दी है और लाश को कहीं छिपा दिया है। इसकी शिकायत थाने में भी कर दी गई। 

लिहाजा मामले में पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर दिया और फिर रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस को न तो पूछताछ में और न साक्ष्यों के आधार पर ही कुछ जानकारी मिल सकी। ऐसे में 11 दिनों तक सजा काटने के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। तब से वह थाने और कोर्ट का चक्कर काटते रहा। लगातार प्रताड़ित रहने के बीच वह स्वयं अपनी पत्नी की तलाश में जुटा रहा। वहीं अब जाकर उसकी तलाश पूरी हो गई है। 

ऐसे मिला सुराग, ये निकली असलियत

करीब 12 सालों तक प्रताड़ित होते रहने के बाद आखिरकार मनोज को बीते 10 जनवरी को पता चला कि उसकी पत्नी जिंदा है। वह अपने तीन बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। तब उसने थाना भदोखर में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पत्नी का बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की है। इसमें ये बात भी पता चली कि मनोज की पत्नी ने 12 साल पहले ही किसी आदमी के साथ भागकर शादी कर ली। जबकि इस बारे में उसके मायके के लोगों को भी पता था। इसके बाद भी उन्होंने मनोज के खिलाफ झूठा मुकदमा लगा दिया। 

इन पर कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

इस मामले में मनोज का कहना है कि इन 12 वर्षों में उसकी रोजी—रोटी तक छिन गई। ऐसे में उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया है जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस की कार्यशैली पर भी उसने सवाल उठाए हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft