Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाजबलपुर सांसद ने पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने की मांग, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध...

जबलपुर सांसद ने पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने की मांग, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध

 Newsbaji  |  Apr 27, 2022 05:22 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

जबलपुर। जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से कार्यालय में मुलाकात की है। सांसद ने पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने के लिए पत्र सौंपा है। जिस पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है।

जानकारी के अनुसार, सांसद राकेश सिंह के अनुसार विमान सेवा का विस्तार करने के लिए जबलपुर से सूरत, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से वाराणसी, जबलपुर से जयपुर और रात के वक्त दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने भरोसा देते हुए जल्द इस दिशा में विचार करने की बात कहीं है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में वायु सेवाओं को विस्तार देनी की पूरी कोशिश की जाएगी।

काफी समय से उठ रही है मांग
बता दे कि, लंबे समय से जबलपुर से कोलकाता, सूरत और जयपुर के लिए उड़ान सेवा शुरु करने की मांग की जा रही है। जबलपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी और अन्य लोग घूमने और व्यापार के सिलसिले में इन शहरों में आना-जाना करते है। यदि विमान सेवा प्रारंभ होगी तो न केवल बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापार में लाभ मिलेगा।

वर्तमान विमान सेवा की जानकारी
जबलपुर विमानतल से अभी दर्जनभर उड़ानें है। जिसमें जबलपुर ​से दिल्ली, जबलपुर से मुबंई, जबलपुर से हैदराबाद, जबलपुर से बेंगलुरू, जबलपुर से पुणे, जबलपुर से इंदौर और जबलपुर से बिलासपुर के लिए उड़ान सेवाएं है। इसमें कई शहरों के लिए एक से अधिक उड़ानें उपलब्ध है। अब जबकि विमान सेवाओं का विस्तार हो रहा है और सुविधाएं भी एयरपोर्ट में बढ़ाई जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft