नई दिल्ली। तंजानिया के किली पॉल अपने खास अंदाज से अपने फैंस का मनोरंजन कर उनका हर दिन दिल जीत लेते थे। उनके वीडियो के व्यूज लाखों करोड़ों की संख्या में जाते है। हर एक की जुबान पर किली पॉल का नाम था। यहां तक की पीएम मोदी ने भी किली पॉल की चर्चा मन की बात में कर चुके है। लेकिन अचानक से उनके साथ हुए हादसे की खबर ने हर एक को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि किली पॉल पर कुल पांच लोगों ने मिलकर ताबड़तोड़ हमला किया है।
पॉपुलर फेस है किली
किली पॉल इन दिनों सोशल मीडिया पर पॉपुलर फेस बनकर उभरे हैं, लेकिन बीते दिनों उनपर कुछ लोगों ने हमाल कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, उन्हें लाठियों से पीटा गया है। हालांकि किली को बहुत अधिक चोट तो नहीं लगी है, लेकिन उनकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। उनके साथ हुई इस दुर्घटना उनको 5 टांके आए हैं। फिलहाल वो अभी स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।
बता दें कि, उनकी बहन नीमा पॉल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई की हालत दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया। वे अपने फैंस से सभी को प्रार्थना करने को बोली है। वे अपने इस पोस्ट में किया कि 5 लोगों ने हमला किया है। मेरे दाहिने हाथ और पैर के अंगूठे में चोट आई है। 5 टांके आए हैं। मुझे लाठी और डंडों से भी पीटा गया। ईश्वर का शुक्र है कि सही समय पर हमने अपना बचाव कर लिया है।
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft