नेशनल डेस्क। मार्च की पहली तारीख को ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए है। वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपए का इजाफा किया गया है। अब दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए और कॉमर्शियल सिलेंडर की 2119.50 रुपए हो गई है।
महंगा हुआ खाना बनाना
बीते एक साल में 203.50 रुपए गैस के दामों को बढ़ाया गया है। बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की बात करें तो इसमें कुल 5 बार बदलाव हुए है। 22 मार्च 2022 को सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ने के बाद दिल्ली में ये 899.50 रुपए से बढ़कर 949.50 रुपए हो गए थे।
इसके बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 मई को 2022 को दाम 50 रुपए बढ़ाए, जिससे ये 999.50 रुपए पर पहुंच गए। उसी महीने 19 मई को फिर से दामों में 2.50 रुपए का इजाफा किया गया। इसके बाद कीमत 1003 रुपए हो गई थी।
6 जुलाई 2022 को भी सिलेंडर की कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 1053 रुपए हो गए थे। अब एक बार फिर दाम 50 रुपए बढ़ाए गए है जिससे सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई है। यानी बीते एक साल में कीमत 203.50 रुपए बढ़ चुकी है।
साल 2020 से सब्सिडी भी बंद
बता दे कि, जून 2020 से LPG सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिन्हें सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसके लिए सरकार करीब 6100 करोड़ रुपए खर्च करती है।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft