Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाINDIA ने बैडमिंटन में पहली बार थॉमस कप जीता, 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया...

INDIA ने बैडमिंटन में पहली बार थॉमस कप जीता, 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया

 Newsbaji  |  May 15, 2022 07:27 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। वो भी उस इंडोनेशिया को हराकर, जिसने 14 बार इस खिताब को हासिल किया है। भारत ने इंडोनेशियाई टीम को 3-0 से हरा कर खिताब अपने नाम पर किया।

भारत ने रचा इतिहास
इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत फाइनल खेला। पांच मुकाबलों की इस खिताबी जंग में भारत ने लगातार तीन जीत हासिल की है। इनमें दो सिंगल्स और एक डबल्स शामिल है। इस जीत के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय टीम के लिए एक करोड़ की इनामी राशि की घोषणा की है। यह पहला मौका है जब खेल मंत्रालय ने ओलिंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के अलावा कोई बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने पर इनाम की घोषिणा की है।

पीएम ने भी दी बधाई
जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से बात की और उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1525775696122900480?s=24
पीएम मोदी ने बधाई दी।

टूर्नामेंट को जीतने वाला भारत छठवां देश बना
थॉमस कप अब तक 32 बार हो चुका है और केवल पांच देश ही विजेता बन सके हैं। भारत इस टूर्नामेंट को जीतना वाला छठवां देश बन गया है। इंडोनेशिया थॉमस कप की सबसे सफल टीम है। अब तक 14 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। 1982 से इस टूर्नामेंट में भाग ले रही चीनी टीम ने 10 और मलेशिया ने 5 खिताब जीते हैं। जापान और डेनमार्क दोनों के पास एक-एक खिताब है। थॉमस कप हमेशा एशियाई देशों ने जीता है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft