Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाअजब-गजब: दो पत्नियों ने मिलकर कर लिया अपने पति का बंटवारा, जानें आखिर क्या है पूरा मामला...

अजब-गजब: दो पत्नियों ने मिलकर कर लिया अपने पति का बंटवारा, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

 Newsbaji  |  Jan 21, 2023 03:54 PM  | 
Last Updated : Jan 21, 2023 04:48 PM
दो पत्नियों ने किया अपने पति का बंटवारा।
दो पत्नियों ने किया अपने पति का बंटवारा।

डेस्क। संपत्ति का बंटवारा तो आपने सुना ही होगा। रुपये—पैसे और न जानें क्या—क्या चीजों का बंटवारा नहीं होता। लेकिन, कभी पति का बंटवारा सुने हैं। नहीं, तो हम बताते हैं ऐसे ही एक रोचक मामले के बारे में जिसमें युवक की एक नहीं दो पत्नियां हैं, जिन्होंने बाकायदा उसका बंटवारा कर रखा है। जी हां, तीन दिन पहली पत्नी के साथ तो तीन दिन दूसरी के साथ। अब सप्ताह का एक दिन बच जाता है, जिसमें उसे उसके मां—बाप के साथ रहने के लिए छोड़ देती हैं। है न रोचक मामला।

अगर आपको ये कहानी और उसमें किया गया पति का बंटवारा फिल्मी लग रहा होगा तो आपको बता दें कि ये उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का मामला है। दरअसल, युवक की पहली शादी पांच साल पहले हुई थी। इसके कुछ समय बाद वह एक और लड़की के साथ प्रेम करने लगा। बाद में गुपचुप तरीके से उससे प्रेम विवाह भी कर लिया। इस बीच उसने दोनों को ही ये पता नहीं चलने दिया। न पहली पत्नी को ये पता था कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और न दूसरी को ये पता था कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्चों का बाप है।


जबकि उसे दूसरी पत्नी से एक बेटी भी हो गई। वह दोनों घरों को अलग—अलग मेंटेन भी इस तरह करता कि किसी को उस पर शक नहीं हुआ। हालांकि बाद वाली पत्नी को आखिरकार इसका पता चल गया और मानों उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर यही हाल हुआ पहली वाली पत्नी और पूरे परिवार के साथ। आखिरकार मामला कोर्ट से होते हुए काउंसलर तक पहुंच गया। मामला ऐसा था कि दोनों ही पत्नियां गुनहगार तो अपने पति को ही मान रही थीं पर छोड़ने को कोई तैयार नहीं थीं। तब काउंसलर ने उनका काम आसान कर दिया एक फैसले से।

आखिर पति का हुआ बंटवारा
अंत में सुलह की कोशिश के बीच पति का ही बंटवारा करने का फैसला लिया गया। इसके तहत जहां युवक पहली पत्नी के साथ सोमवार से बुधवार तक रहेगा और फिर गुरुवार से शनिवार तक दूसरी पत्नी के साथ। फिर एक दिन रविवार को वह अपने माता​—पिता के साथ समय बिताएगा। दोनों पत्नियों ने इसे मंजूरी दे दी और अब युवक इसी तरह सप्ताह के सातों दिन को गुजार रहा है। वहीं अब ये रोचक मामला चर्चा का विषय बन गया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft