Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियापीएम मोदी से कैसे रिश्ते हैं पंजाब के नए सीएम के,एक बार गला ठीक करने का तरीका बता चुके हैं भगवंत मान...

पीएम मोदी से कैसे रिश्ते हैं पंजाब के नए सीएम के,एक बार गला ठीक करने का तरीका बता चुके हैं भगवंत मान

 Newsbaji  |  Mar 20, 2022 10:48 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 04:11 PM

नई दिल्ली. पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने नई सरकार का गठन कर लिया है। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते ही भगवंत मान फुल एक्शन में आ गए हैं। कॉमेडियन और एक्टर रहे भगवंत मान सिंह अब पंजाब के मुखिया हैं। सात साल सांसद भी रहे। इस दौरान वह कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। अब चूंकि पाकिस्तान से सटे महत्वपूर्ण राज्य के मुखिया हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के साथ अच्छे रिश्ते रखना भी उनके लिए जरूरी है। एक वीडियो इंटरव्यू में भगवंत मान ने प्रधानमंत्री के साथ अपने रिश्तों के बारे में बताया था।
पीएम मोदी को गला ठीक करने का बता चुके है तरीका
मुख्यमंत्री ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री के साथ रिश्तों का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, संसद में आए दिन प्रधानमंत्री से पाला पड़ता है। आगे भगवंत मान ने एक किस्सा सुनाया। कहा, एक बार ऑल पार्टी मीटिंग चल रही थी। मीटिंग के बाद जब प्रधानमंत्री बाहर आए, तो उन्होंने मुझसे कहा भगवंत.. गला बहुत खराब रहता है। क्या करें? आप तो कलाकार हैं।
मान बताते हैं कि उस दौरान कुछ राज्यों में चुनाव थे। प्रधानमंत्री अपनी रैलियों में व्यस्त थे। इसके चलते उनका गला खराब हो गया था। इसलिए प्रधानमंत्री के सवाल पर जवाब दिया। मैंने उनसे कहा, इसके दो उपाय हैं। गर्म दूध में दो चम्मच शहद डालकर पीया करिए और दूसरा विरोधियों के बारे में कम बोला करिए। इससे नसें कस जाती हैं।
मेरी बातें सुनकर वो मुस्कुराने लगे। बोले….आप अपना अंदाज छोड़ते नहीं हो। मैंने कहा कि आपके कदम पर चल रहा हूं। आप कौन सा छोड़ देते हैं, तो कुछ इस तरह के संबंध है।
खुद को मान साहब बोलते है सीएम
एक इंटरव्यू के दौरान भगवंत मान ने ये भी बताया था कि वह आपने आपको मान साहब ही बोलते हैं। कहते हैं, कि मैं खुद को मान साहब ही बोलता हूं। मैंने सांसद में भी बोल दिया था। मैं अपनी इज्जत खुद ही करता हूं।
भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव में ली है शपथ
इस बार 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में आम आदमी पार्टी के 97 विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। 16 मार्च को भगवंत मान ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ये शपथ समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव में आयोजित हुई थी। इसके बाद शनिवार 19 मार्च को राजभवन में मान कैबिनेट के दस मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft