खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से ऐसा एक मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति का सच्चा प्यार देखने को मिला। क्योंकि यहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई और सभी की मुंह से इतना ही निकला कि, साथ हो तो ऐसा।
जानकारी के मुताबिक, करीब 60 साल पहले विवाह के समय जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले दंपति ने अंतिम यात्रा तक इसे निभाया। देवलगांव के नागू गोस्वामी (90) व सीताबाई (80) की सोमवार सुबह एक साथ शवयात्रा निकाली गई। सीताबाई का रविवार रात 8 बजे निधन हो गया। 12 घंटे बाद सोमवार सुबह 8.15 बजे नागू गोस्वामी ने भी दम तोड़ दिया। परिजन व ग्रामीण इन्हें भक्तिगीत गाते हुए मुक्तिधाम तक ले गए।
एक साथ निकली शवयात्रा
ग्रामीणों ने बताया कि, करीब 60 साल पहले विवाह के समय जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले दंपति ने अंतिम यात्रा तक साथ निभाया। दोनों की मौत के बाद एक साथ उनकी अर्थी उठी, जहां सभी ग्रामीणों ने धार्मिक गीत बजाकर बुजुर्ग दंपत्ति को अंतिम विदाई दी। बेटे कैलाश ने पिता और बेटे श्याम ने मां को मुखाग्नि दी। दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो हर समाज के लोग इसमें शामिल हुए। शवयात्रा के आगे डीजे पर भक्ति रस के धार्मिक भजन गाते सभी साथ चले। लोगों का कहना था कि दोनों भाग्यशाली है। क्योंकि भगवान कम ही लोगों को ऐसे एक साथ बुलाता है।
काम करने भी जाते थे एक साथ
ग्रामीण मनोज ने बताया कि, गोस्वामी दंपति एक साथ आदिवासी क्षेत्र में जाकर महिलाओं के नाक-कान छेदने का काम करते थे। श्रृंगार सामग्री भी बेचते थे। इसके अलावा दोनों साथ में खेतों पर कपास चुनाई, मिर्च तुड़ाई, निंदाई, गुढ़ाई आदि की मजदूरी के लिए जाकर परिवार का पालनपोषण करते थे। चार बेटों व दो बेटियों का विवाह किया। नाती-पोतों की भी शादियां हो चुकी है। कमजोरी के चलते पिछले 3 वर्ष से घर पर ही रहते थे।
यहां बेटे कैलाश ने पिता व बेटे श्याम ने मां को मुखाग्नि दी। दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो हर समाज के लोग शामिल हुए। शवयात्रा के आगे डीजे पर बज रहे लोग भजन गाते हुए चल रहे थे। लोगों का कहना था कि दोनों भाग्यशाली है।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft