Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाएकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने, दो बार के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ...

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने, दो बार के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

 Newsbaji  |  Jun 30, 2022 09:29 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में गुरुवार की शाम एकनाथ संभाजी शिंदे को प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। बाद में कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य में पिछले 10 दिनों से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल पर भी विराम लग गया।

शपथ ग्रहण समारोह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना विधायकों में एक बड़े विद्रोह के मद्देनजर अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आयोजित हुआ। शिवसेना के अधिकतर नेता बागी हो गए, जिसके कारण सरकार पर संकट मंडराने लगा और आखिरकार कारण 31 महीने पुरानी महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई।

एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में फडणवीस ने घोषणा की थी कि शिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, कयास लगाये जा रहे थे कि एकनाथ के नेतृत्व वाले बागी शिवसेना विधायकों के समर्थन से फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ा दल होने के बावजूद भाजपा ने शिंदे गुट को अपना समर्थन देने की घोषणा की। हालांकि फडणवीस से यह भी कहा था कि वह नई सरकार में शामिल नहीं होंगे।

फडणवीस ने कहा, मैं सरकार से बाहर रहूंगा, हालांकि, सरकार का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करूंगा जो उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद विकल्प के तौर पर सामने आई है। बाद में, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे पार्टी के शीर्ष अधिकारियों के निर्देशों के बाद, दो बार के पूर्व सीएम फडणवीस अंतत: डिप्टी सीएम के तौर पर नए शासन में शामिल होने के लिए सहमत हो गए।

https://twitter.com/Dev_Fadnavis/status/1542509196813672449?s=20&t=JgTlW0pStMNoJyiFO4FABQ
देवेन्द्र फडणवीस ने ट्वीट किया।

जेपी नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे का समर्थन करने का निर्णय किया। उन्होंने कहा, देवेन्द्र फडणवीस ने भी बड़ा मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, महाराष्ट्र में शिंदे को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सत्ता हासिल करना पार्टी का उद्देश्य नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना ही उसका ‘परम लक्ष्य’ है।

देवेन्द्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम की शपथ ली।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft