नई दिल्ली. Cyclone Asani Alert चक्रवाती तूफान में बदल जाने के बाद श्रीलंका द्वारा सुझाए गए मौसम प्रणाली को 'आसनी' नाम दिया है। उत्तरी अंडमान सागर पर गहरा दबाव मंगलवार को तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, और बुधवार को म्यांमार के थंडवे तट को पार करते हुए आसनी चक्रवाती तूफान अंडमान में टकरा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि यह चक्रवाती तूफान सोमवार को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर गहरे दबाव में तब्दील हो गया था और 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर खिसक रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अभी आसनी चक्रवाती तूफान अंडमान द्वीप समूह में मायाबंदर से लगभग 120 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में और म्यांमार में थंडवे तट से 570 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में शाम 5.30 बजे केंद्रित था, जो कुछ घंटे में ही अंडमान तट से टकरा सकता है।
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाम ने सोमवार को रात 8:30 बजे जारी बुलेटिन में कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश हो सकती है। चक्रवाती तूफान में बदल जाने के बाद श्रीलंका द्वारा सुझाए गए मौसम प्रणाली को 'आसनी' नाम दिया जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि, यह अंडमान द्वीप समूह से लगभग उत्तर की ओर बढ़ना जारी रखेगा और 23 मार्च की तड़के के दौरान थंडवे (म्यांमार) के आसपास 18 ° N और 19 ° N अक्षांशों के बीच म्यांमार तट को पार कर सकता है।
NDRF के जवानों की टीम को किया गया तैनात
अंडमान के स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर निचले इलाकों और बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को खाली करा लिया है। और उत्तरी और मध्य अंडमान और दक्षिण अंडमान जिलों में अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है। अंतर-द्वीप नौका सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही भारी बारिश व खराब मौसम के कारण स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। साथ ही 150 NDRF के जवानों को भी तैनात कर दिया गए है। अंडमान द्वीप के विभिन्न हिस्सों में 6 राहत शिविर खोले गए हैं।
अंडमान प्रशासन ने 3 जिलों में खोले कंट्रोल रूम
स्थानीय प्रशासन ने जिलों में कंट्रोल रूम खोल दिए हैं। अगले दो दिनों के लिए सभी पर्यटन और मछली पकड़ने की गतिविधियों को स्थगित करने की सलाह दी गई है। मछुआरों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि वे सोमवार को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और सोमवार और मंगलवार को अंडमान सागर में बिल्कुल न जाए।
चुनावी रंजिश: प्रधान के भतीजे ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft