Friday ,October 18, 2024
होमदेश-दुनियाएक बार फिर से खाना पकाना हो गया महंगा,50 रुपए रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल पर 89 पैसे लीटर की बढ़ौतरी,137 दिन बाद झटका...

एक बार फिर से खाना पकाना हो गया महंगा,50 रुपए रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल पर 89 पैसे लीटर की बढ़ौतरी,137 दिन बाद झटका

 Newsbaji  |  Mar 22, 2022 11:55 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

दिल्ली. पांच राज्यों के चुनावों के कारण 137 दिनों से स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। इतना ही नहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हो गया है।दिल्ली में अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा। वहीं, पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.47 प्रति लीटर हो गया है।
दीपावली के समय घटी थी एक्साइज ड्यूटी
केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए और डीजल में एक्साइज ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर घटाई गई थी। इसके बाद कई राज्यों ने वैट में भी कटौती की थी। इससे आम आदमी को कुछ दिनों के लिए थोड़ी राहत जरुर मिली थी, लेकिन अब फिर से महंगाई ने टेंशन दे दिया है।
पेट्रोल-डीजल के दामों के बढ़ने का चुनावी कनेक्शन
पांच राज्यों के चुनाव और पेट्रोल-डीजल के दाम का आपसी संबंध देखें, तो मौजूदा सरकार अब तक तीन बार चुनाव से ठीक पहले तेल के दाम स्थिर रखती है, जबकि चुनाव के बाद दाम बढ़ जाते हैं। पहले इन तीन राज्यों में चुनाव और पेट्रोल-डीजल के कनेक्शन को यहां समझा जा सकता है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 6 अप्रैल से 29 अप्रैल 2021 तक चुनाव हुआ। 23 फरवरी 2021 से पेट्रोल-डीजल के दाम रुके हुए थे। लेकिन 2 मई को जब चुनाव के नतीजे आए तो 4 मई से अगले पांच महीने तक पेट्रोल के दाम हर दिन या फिर हर दूसरे दिन बढ़ते गए। इस दौरान करीब 20 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो गई।
वहीं, 2020 के अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा का चुनाव हुआ था। 23 सितंबर से 19 अक्टूबर तक पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार भी नहीं बढ़े थे। लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद 20 नवंबर 2020 से कीमतें बढ़ने लगी थी।
वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव हुआ। मार्च में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 10% की बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन दाम सिर्फ 1 प्रतिशत ही बढ़े थे। 20 मई को परिणाम आने के बाद फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे।
कच्चे तेल का दाम दोगुना, फिर भी नहीं बढ़े थे दाम
कच्चे तेल का दाम 1 दिसंबर 2021 को 68.87 डॉलर था। उस वक्त दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर था। 7 मार्च 2022 को कच्चे तेल का दाम 139.13 डॉलर पहुंच गया। इसका मतलब ये हुआ कि 102 दिन में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड के दाम 70.26 डॉलर तक बढ़ गए थे। लेकिन दिल्ली में पेट्रोल के दाम 95.41 पर ही टिके रहे। अब जबकि क्रूड के रेट 108 डॉलर पर आ गए हैं, तब दामों को बढ़ा दिया गया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft