Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाCM त्रिपुरा होंगे माणिक साहा, बिप्लब देब बन सकते है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

CM त्रिपुरा होंगे माणिक साहा, बिप्लब देब बन सकते है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

 Newsbaji  |  May 14, 2022 07:58 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:18 AM

नई दिल्ली। माणिक साहा त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए माणिक का नाम तय किया गया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद पद छोड़ा है। वहीं शाम होते-होते त्रिपुरा के नए सीएम का चेहरा भी तय कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बिप्लब देब को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बिप्लब देब ने माणिक साहा को त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की बधाई दी।

डॉ. माणिक साहा त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं। त्रिपुरा में फरवरी 2023 में चुनाव होने हैं। बिप्लव के इस्तीफे के बाद भाजपा ने भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भाजपा ने 11 महीने में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री बदले
भाजपा ने पिछले 11 महीने में 4 राज्यों मुख्यमंत्री बदले हैं। पिछले साल जुलाई 2021 को तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का सीएम बनाया था। इसी महीने कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा को इस्तीफा दिलाकर बसव राज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद सितंबर में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र भाई पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया है। अब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft