Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाभाजपा का हिमाचल में संकल्प पत्र जारी, स्कूटी, साइकिल, 33% नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा...

भाजपा का हिमाचल में संकल्प पत्र जारी, स्कूटी, साइकिल, 33% नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण, मुफ्त गैस सिलिंडर का वादा

 Newsbaji  |  Nov 06, 2022 02:05 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

हिमाचल प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को भाजपा ने 'संकल्प पत्र - 2022' नाम दिया है। पिछले चुनाव में इसे स्वर्णिम दृष्टिपत्र नाम दिया गया था। राज्य सभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए आम लोगों और सभी बुद्धिजीवी वर्गों के सुझाव लिए गए। इसे इक्कठा करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के सुझाव शामिल किए गए।

जानकारी के अनुसार, 25 हजार से ज्यादा सुझाव दोनों माध्यमों से मिले। महत्वपूर्ण सुझाव समाहित किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 6000 किलोमीटर सड़कें बनीं, आवास बने, गरीबों को राशन दिया, पांच साल की अवधि में एम्स बनाकर दिए गए। भाजपा ने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का भी वादा किया है। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है।

08 लाख नौकरियां देने का वादा
मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपए सालाना दिए जाएंगे। आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे। सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे। पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी। एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे। वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी।

मुख्यमंत्री शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की जाएगी। छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे। स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे। हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे।

महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे। संकल्प पत्र - 2022 की लॉचिंग के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष प्रो. सिकंदर कुमार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री हर्ष महाजन, सांसद इंदु गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft