नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को RSS के नाम पर जमकर हंगामा हो गया। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बात को लेकर नारेबाजी होने लगी। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष RSS हाय-हाय के नारे लगा रहा था। जबकि भाजपा विधायक टुकड़े-टुकड़े गैंग की बात करते हुए हंगामा कर रहे थे।
तिरंगा न फैराने को लेकर हंगामा
दरअसल, सत्तापक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मालवीय नगर के पार्क में RSS के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। उन्होंने कहा कि RSS का राष्ट्रवाद छद्म है। 52 साल से इसने तिरंगा नहीं, बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। भाजपा विधायकों ने इसका जमकर विरोध करना शुरु कर दिया। इसी के बाद दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी होने लगी। विधानसभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट कर दिया। बाद में महाजन को दिन भर की कार्यवाही से भी निलंबित कर दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री ने बोले-काफी गंभीर मामला
इस हंगामे को लेकर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे बहुत गंभीर मसला बताया है। उन्होंने कहा कि, अगर कोई भाजपा नेता या पार्षद तिरंगा लगाने से रोकता है तो इससे बड़ा देशद्रोह नहीं हो सकता। साथ ही कहा कि हम जान दे देंगे। लेकिन तिरंगा वहीं लहरायेंगे। भाजपा नेताओं को शर्म आनी चाहिए, देश से माफी मांगनी चाहिए।
वहीं, एक दिन पहले यानी बजट सत्र के पहले दिन दिल्ली में भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर-मुक्त किए जाने की मांग को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण में व्यवधान डाला था। दिल्ली विधानसभा में अनिल बैजल ने जैसे ही अपना अभिभाषण शुरू किया तभी भाजपा विधायकों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उपराज्यपाल के अभिभाषण को बाधित करने के लिए भाजपा विधायकों ने शोर-शराबा करके अशोभनीय व्यवहार किया।
पति-पत्नी का मिला घर में शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार जल्द होने की संभावना, भाजपा विधायकों के दिल की धड़कनें हुई तेज
विश्व टैरिफ युद्ध: क्या हम तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं?
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft