Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाअयोध्या में रामलला को पहनाए गए गर्म कपड़े, ताकि ना लगे ठंड...

अयोध्या में रामलला को पहनाए गए गर्म कपड़े, ताकि ना लगे ठंड

 Newsbaji  |  Dec 13, 2022 10:46 AM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहाड़ी शुष्क ठंड बढ़ गई है। बढ़ती ठंड और मौसम के मिजाज को देखते हुए अयोध्या में रामलला की सेवा में भी बदलाव हुआ है। रामलला को ठंड से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं। बालक स्वरूप रामलला के दरबार में रजाई कंबल के साथ ब्लोअर लगाया गया है।

रामलला को ऊनी वस्त्र भी पहनाए गए हैं और सुबह के समय भगवान को गर्म पानी से स्नान कराया जाता है। जिससे रामलला को ठंड ना लगे। वहीं, दूसरी ओर भगवान रामलला को उन्हें स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है।

रामलला को रबड़ी व हलवा-पूरी का भोग
मिली जानकारी के मुताबिक, रामलला के दरबार में ठंड से बचने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। गर्म हवा देने वाली मशीन लगाई गई है। इसके अलावा और रजाई-कंबल है। रामलला को सुबह रबड़ी का भोग लगाया जाता है। इसके साथ ही हलवा-पूरी भी भोग में लग रहा है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दिया जाता है कि रामलला गर्मी उत्पन्न करने वाले भोजन को ही दिया जाए।

रामलला ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवान को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। ऐसी स्थिति में रामलला को ठंड से बचाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। ठंड से बचने के लिए रामलला को गर्मी देने वाले व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, जिसमें तस्मी, हलवा-पूरी रामलला भोग लगता है। राम लला बालक रूप में है और जिस प्रकार से एक माता अपने बालक की व्यवस्था करती है, ठीक उसी प्रकार रामलला की देखरेख की पूरी व्यवस्था है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft