Saturday ,October 19, 2024
होमदेश-दुनियाUP के तीनों सीएम दिल्ली पहुंचे, नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हाई कमान से होगी चर्चा, उधर 24 जुलाई को मुख्यमंत्री परिषद की बैठक...

UP के तीनों सीएम दिल्ली पहुंचे, नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हाई कमान से होगी चर्चा, उधर 24 जुलाई को मुख्यमंत्री परिषद की बैठक

 Newsbaji  |  Jul 23, 2022 02:44 PM  | 
Last Updated : Jan 06, 2023 10:19 AM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर विवाद के बीच सीएम योगी दिल्ली में है। योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। CM योगी और ब्रजेश पाठक शुक्रवार की शाम दिल्ली पहुंचे हैं। जबकि केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार की देर शाम से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए है।

जानकारी मिल रही है कि, शनिवार यानि आज इन लोगों की मुलाकात आलाकमान से हो सकती है। यूपी में ट्रांसफर विवाद के बाद कई विभागों के मंत्री और अधिकारियों के बीच का विवाद हो हुआ है। जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे वाला पत्र भी सामने आया था।

वहीं, केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सूत्रों का दावा है कि आज CM योगी और ब्रजेश पाठक की मुलाकात भी जेपी नड्डा से हो सकती है। इसमें यूपी के सियासी हालात पर चर्चा हो सकती है।

UP में भाजपा को नए BOSS की तलाश
उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। साथ ही संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा है। संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद दोनों पदों के लिए नए नामों का ऐलान हो जाएगा। अब राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट भी आ गया है। संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली पहुंचे CM और दोनों डिप्टी CM की भाजपा आलाकमान से मुलाकात के बाद नामों को तय कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक
जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को दिल्ली में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होने वाली है। इसमें सभी राज्यों के CM और डिप्टी CM शामिल होंगे। CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी इस बैठक में शामिल होंगे। इसमें प्रदेशों के विकास और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा होगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft