पटना. इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। बड़ी संख्या में शादियां हो रही है। हर तरफ शहनाई और गाजेबाजे की आवाज सुनाई दे रही है। इन सबके बीच बिहार के भागलपुर जिला के नवगछिया में हुई एक शादी खूब चर्चा में है। हर तरफ लोग इस वैवाहिक कार्यक्रम की ही बात कर रहे हैं। दरअसल, नवगछिया में 36 इंच लंबे मुन्ना ने 34 इंच लंबी दुल्हन ममता के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। नवदंपति को देखने के लिए आसपास से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इनमें बड़ी तादाद ऐसे लोगों की थी, जिनको आमंत्रित भी नहीं किया गया था।
सेल्फी लेने की मची होड़
इस शादी में बिना निमंत्रण के ही हजारों लोग शामिल हो गए और दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस अनोखी शादी में सब कुछ वैसा ही था, जैसा की आम शादियों में होता है। लेकिन कुछ मामलों में यह शादी आम शादियों से कुछ अलग थी। दरअसल, यह शादी इसलिए अनोखी हो गई, क्योंकि 36 इंच के मुन्ना को लाइफ पार्टनर मिल गई. 34 इंच की ममता के साथ मुन्ना की जोड़ी देखते ही बन रही थी। वहीं मंडप में डीजे के साउंड में गाना बज उठा…रब ने बना दी जोड़ी……
अनोखी शादी में लोग हुए शामिल
यह शादी नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल उर्फ गुजो मंडल की पुत्री ममता कुमारी (24) की थी। ममता ने मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती (26) के साथ सात फेरे लिए। इस शादी समारोह में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी पहुंच गए। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन का छोटा कद शादी को अनोखा बना रहा था। जो कोई इस नजारे को देख रहा था वो यही कह रहा था मानो सजीव गुड्डा-गुड़िया की शादी हो रही हो। बता दें कि दूल्हे का कद 36 इंच है और दुल्हन
का 34 इंच है।
(आशिष रंजन का इनपुट)
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft