लखनऊ। उत्तर प्रदेश को आज नया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे मिल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालौन में इसका इनॉगरेशन किया। 296 किमी. लंबा एक्सप्रेस चित्रकूट से शुरू होकर 7 जिलों से गुजरते हुए इटावा में खत्म होगा। इटावा में ये लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से मिल जाएगा। यानी बुंदेलखंड से दिल्ली का सफर चंद घंटों में तय किया जा सकेंगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 11.20 बजे उरई के कथेरी गांव पहुंचें। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में शामिल रहे। पीएम यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले, पीएम बुंदेलखंड में 19 नवंबर 2021 को आए थे। पीएम ने महोबा में 3,250 करोड़ से बनी अर्जुन सहायक परियोजना इनॉगरेशन किया था।
प्रधानमंत्री ने किया था शिलान्यास
इस एक्सप्रेस-वे को बनाने के लिए 36 महीने का समय तय किया गया था, लेकिन यह रिकॉर्ड 28 महीनों में ही बनकर तैयार हो गया। फरवरी-2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। यह यूपी का चौथा एक्सप्रेस-वे है। यह 4 लेन का है। भविष्य में इसे 6 लेन भी किया जा सकता है।
हाइवे के किनारे लगाए जाएंगे 7 लाख पेड़
यह एक्सप्रेस-वे चित्रकूट जिले के भरतकूट क्षेत्र के पास गोंडा गांव में खत्म होगा। एक्सप्रेस-वे पर 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन है। इसके किनारे 7 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को बनाने में 14 हजार 850 करोड़ रुपए की लागत आई है।
चित्रकूट से दिल्ली का सफर का समय होगा कम
पहले चित्रकूट से कानपुर और फिर इटावा, आगरा के रास्ते दिल्ली जाना पड़ता था। इस सफर में 12 से 14 घंटे तक का समय लगता था। सफर की दूरी करीब 700 किलोमीटर थी। लेकिन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने के बाद अब ये दूरी सिर्फ 626 किलोमीटर रह जाएगी। यानी, अब यह सफर 6 से 7 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे की चौड़ाई 110 मीटर होगी। 2 लेन बाद में बढ़ाए जाएंगे।
भाजपा बुंदेलखंड में अपनी जमीन कर रही मजबूत
एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर भाजपा बुंदेलखंड को अपना गढ़ बनाए रखने की तैयारी कर रही है। भले ही बुंदेलखंड में लोकसभा की चारों लोकसभा सीटें बीजेपी के पास हैं। फिर भी पार्टी मिशन-2024 अभी मजबूत करने में लगी है। बुंदेलखंड की सभी चार लोकसभा की सीटें बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा, जालौन और झांसी-ललितपुर में भाजपा ने 2014 में भी जीत दर्ज की थी। इसी तरह झांसी, चित्रकूट, बांदा, महोबा, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर इन 7 जिलों की 19 विधानसभा सीटों में से 16 सीटें बीजेपी के पास है और बाकी 3 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में है।
छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
जिंदल कोल माइंस में ब्लास्ट! एक युवक की मौत, सेक्टर 4/2 में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ हादसा
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, लॉज में चल रहा था देह व्यापार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft