मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजा गया है। धमकी भरे मैसेज में सलमान को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
इसके अलावा, उनकी कार को बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है। घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने टीवी चैनल एएनआई के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। आगे की विवेचना की जा रही है।
पहले भी मिल चुकी है धमकी
बता दे कि, सलमान खान को धमकियां इससे पहले भी कई बार मिल चुकी है। पिछले वर्ष 8 नवंबर 2024 को भी मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए धमकी भरी कॉल की गई थी। इसके बाद वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कथित तौर पर धमकी भरे संदेश में एक गाने का जिक्र था, जिसमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई दोनों का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई थी कि गीत लिखने वाले को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
घर के बाहर हुई थी गोलीबारी
वहीं, पिछले साल सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी थी। एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी थी। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले थे।
भारतीय जांच एजेंसियां, देश के किन 5 बड़े भगोड़े बिजनेसमैन का कर रही इंतजार
डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना से मचा हड़कंप, पढ़िए पूरा मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft